एपवा बनाएगा एक लाख सदस्य
देवरिया : अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) के तत्वावधान में सोमवार को 50 सदस्यीय दल ने श
देवरिया : अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) के तत्वावधान में सोमवार को 50 सदस्यीय दल ने शहर के विभिन्न मुहल्लों में घर-घर जाकर एक लाख सदस्य बनाए जाने के लिए पर्चा वितरित किया।
एपवा की प्रदेश सचिव गीता पांडेय ने बताया कि केंद्र सरकार से लेकर प्रदेश सरकार तक की कानून व्यवस्था महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा की विरोधी हैं। प्रदेश में दहशत का माहौल है। संगठन की महिलाओं के सामने चुनौती है। ऐसे में महिलाओं को मजबूत कर इस व्यवस्था को ध्वस्त करने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सविता यादव, प्रमिला, उर्मिला, गीता, सुमन, इंद्रावती, किसमती, चंद्रावती, द्रौपदी, मुन्नी, केलाशी , आशा, विंदा, संगीता, महेशी, दुर्गावती, कलावती, लीलावती, गीता देवी, राबड़ी आदि शामिल रहीं।