Move to Jagran APP

छात्रों की प्रस्तुतियों ने मन मोहा

देवरिया : नगर स्थित न्यू जेनिथ सेंट्रल अकादमी का वार्षिकोत्सव रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के ब

By Edited By: Published: Sun, 22 Feb 2015 10:09 PM (IST)Updated: Sun, 22 Feb 2015 10:09 PM (IST)
छात्रों की प्रस्तुतियों ने मन मोहा

देवरिया : नगर स्थित न्यू जेनिथ सेंट्रल अकादमी का वार्षिकोत्सव रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मनोहारी गीत व नृत्य प्रस्तुत किया।

loksabha election banner

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वित्त विहीन प्रबंधन समिति के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अंबिका व सनम ने सरस्वती वंदना तथा जया, सुप्रिया व सौम्या ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सामूहिक गीत वंदे हैं हम उसके, हम पर किसका जोर.. से हुई। निकिता व अनुष्का ने धानी चुनरिया ओढ़ के..गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद रतन यादव का गाड, अल्लाह और भगवान.. गीत और लयबद्ध नृत्य पर अभिभावकों ने तालियां बजा कर उत्साह वर्धन किया। हम हैं इंडिया वाले..गीत प्रस्तुत कर कीर्ति और प्रियंका ने माहौल को भक्ति रस में डुबो दिया। खुशी, प्रीती, संदीप, नंदिनी, निकिता, सुप्रिया यादव, निधि तिवारी, आस्था, पल्लवी, आदर्श मौर्या, प्रियंका यादव, मनीषा, आंचल तिवारी, सौम्या त्रिपाठी की प्रस्तुतियां भी काफी सराही गई। संचालन अनिकेत गुप्ता व प्रबंध फायानाथ यादव ने आभार प्रदर्शन किया।

इस दौरान बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरहज के पूर्व प्राचार्य डा. महंथ प्रसाद कुशवाहा, केदारनाथ यादव, रामजी यादव, अरविंद त्रिपाठी, रमेश तिवारी अंजान, विंदेश्वर गिरि, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष अमरेंद्र गुप्त, डा. अमित राय, श्रीप्रकाश पाल, प्रधानाचार्य अनीता यादव, काशीनाथ कुशवाहा, नीलू जायसवाल, राजमोहन पाठक, सत्येंद्र पाठक, हिमांशु त्रिपाठी, पवन जायसवाल, अर्चना दीक्षित, आशा यादव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.