मयंक भूषण अध्यक्ष, मंत्री बने ज्योति प्रकाश
देवरिया : उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन सर्विसेज देवरिया का शुक्रवार को द्विवार्षिक
देवरिया : उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन सर्विसेज देवरिया का शुक्रवार को द्विवार्षिक अधिवेशन कृषि भवन सभागार में हुआ, जिसमें मयंक भूषण त्रिपाठी को अध्यक्ष तथा ज्योति प्रकाश श्रीवास्तव को मंत्री निर्वाचित किया गया।
चुनाव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रामायण राय व मंत्री केशव सिंह, संगठन मंत्री रामकृपाल यादव तथा अधीनस्थ कृषि कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष रमेश पति त्रिपाठी की देखरेख में पूरी पारदर्शिता बरती गई।
चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अवध बिहारी दूबे, संप्रेक्षक विजय प्रताप सिंह, संयुक्त मंत्री पवन कुमार जायसवाल, संरक्षक हरेंद्र कुमार मालवीय के अलावा सच्चिदानंद दीक्षित, दीपक कुमार सिंह, अशोक कुमार कन्नौजिया, राजेश प्रताप सिंह, सुनील कुमार शाही, अशोक कुमार सिंह, प्रेम शंकर प्रसाद, उदय कुमार मणि को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों को परिषद के अध्यक्ष श्री राय ने शपथ दिलाई।