क्राफ्ट प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाया हुनर
देवरिया : नगर के सीसी रोड स्थित प्रज्ञा किड्स केयर में रविवार को स्कूल के बच्चों द्वारा बनाए गए क
By Edited By: Published: Sun, 21 Dec 2014 11:06 PM (IST)Updated: Sun, 21 Dec 2014 11:06 PM (IST)
देवरिया : नगर के सीसी रोड स्थित प्रज्ञा किड्स केयर में रविवार को स्कूल के बच्चों द्वारा बनाए गए क्राफ्ट व वैज्ञानिक प्रयोगों की प्रदर्शनी एवं बाल मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान क्रिसमस डे भी मनाया गया।
मेले में अंशिका, कृति, तन्मय, कृष्णा, आदित्य, प्रत्युशा, शिवम, शिवांस, मुस्कान, आदित्य त्रिपाठी अपने प्रयोगों द्वारा निर्मित वस्तुओं को दिखाया तथा उन पर लागू विज्ञान के नियमों को समझाया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती विम्मी राय ने फीता काट कर इसका उद्घाटन किया। इस दौरान अभिभावक व नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें