सम्मानित हुए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता
देवरिया: सम्मान व्यक्ति के अच्छे कार्यो का पुरस्कार होता है। सम्मान पाने से व्यक्ति के अंदर बेहतर का
देवरिया: सम्मान व्यक्ति के अच्छे कार्यो का पुरस्कार होता है। सम्मान पाने से व्यक्ति के अंदर बेहतर कार्य करने भावना का संचार होता है। छात्रों के अंदर भी यह सम्मान उत्साह का संचार करेगा।
यह बातें ग्राम बकुची के प्रधान राजू मिश्र ने कही। वह रविवार को मगहरा चौराहा पर मनिराज गिरि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। छात्र नेता चंद्र प्रकाश पांडेय ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में इस तरह की टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन सराहनीय कार्य है। इससे गांव की मेधा का अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। संरक्षक राकेश कुमार गिरि, आदर्श शाह, वशिष्ठ यादव, रुपेश चौधरी आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। मनीषा गुप्ता ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। इस मौके पर सूरज यादव, भीम कुशवाहा, रोहन दुबे, काजल गिरि, सुमन मद्धेशिया, संजना चौहान, रेनू वर्मा, राकेश यादव आदि प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।