अजय अध्यक्ष व मंत्री बने मणिकेश्वर
देवरिया : विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को ब्लाक संसाधन केंद्र अवराचौरी
देवरिया : विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को ब्लाक संसाधन केंद्र अवराचौरी पर हुई, जिसमें बैतालपुर का अध्यक्ष अजय मिश्र व मंत्री मणिकेश्वर सिंह को चुना गया।
चुनाव जिलाध्यक्ष हरेराम दीक्षित, महामंत्री विज्ञान सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोरखनाथ श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान वरिष्ठ मंडलीय उपाध्यक्ष उपेंद्र उपाध्याय व विशेष आमंत्रित सदस्य विनय द्विवेदी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से अजय मिश्र को अध्यक्ष, मणिकेश्वर सिंह को मंत्री, हरेंद्र कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मृदुला मिश्रा को उपाध्यक्ष, घनश्याम मिश्र को कोषाध्यक्ष, राकेश शर्मा को सहकोषाध्यक्ष, नीरज शर्मा को संगठन मंत्री, नंद किशोर मिश्र को संयुक्त मंत्री, जया श्रीवास्तव प्रवक्ता, शिवानंद त्रिपाठी को मीडिया प्रभारी चुना गया। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष श्री मिश्र ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है। उसका निर्वहन करूंगा। शिक्षक हितों के साथ कभी समझौता नहीं करूंगा। शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार संगठन का लक्ष्य है।