ओमान से पहुंचा शव,मचा कोहराम
देवरिया : बरहज नगर के आजाद नगर दक्षिणी निवासी संजय कुमार जायसवाल (35) पुत्र जयप्रकाश जायसवाल का शव ग
देवरिया : बरहज नगर के आजाद नगर दक्षिणी निवासी संजय कुमार जायसवाल (35) पुत्र जयप्रकाश जायसवाल का शव गुरुवार को देर रात ओमान से घर पहुंचा। दरवाजे पर ताबूत उतरते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।
संजय की 12 दिसंबर को ओमान में बाजार जाते समय बस की चपेट में आने से मौत हो गई थी। रात को करीब साढ़े नौ बजे ताबूत में रखा शव दरवाजे पर उतरा। शव को देखते ही परिजन विलाप करने लगे। पत्नी सुमन शव से लिपटकर दहाड़े मारने लगी। महिलाएं उसे पकड़ घर के अंदर ले जाने का प्रयास करतीं। सुमन की चीख सुन दरवाजे पर जुटे लोगों की आंखें नम हो गईं। पिता जयप्रकाश व माता सुभावती को तो जैसे होश ही नहीं रहा। आठ वर्षीय अमन का पिता के सिर के पास बैठे रो-रो कर बुरा हाल था। संजय की मृदुभाषिता के कायल आस-पास के लोग भी विधाता के इंसाफ को कोसते नजर आए।