किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास
देवरिया : थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने गई किशोरी के साथ अरहर के खेत में गांव के ही एक युवक द
देवरिया : थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने गई किशोरी के साथ अरहर के खेत में गांव के ही एक युवक द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। विरोध पर आरोपी ने किशोरी की पिटाई भी की। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि थानाध्यक्ष घटना से अनभिज्ञता जता रहे हैं।
गांव की एक किशोरी गुरुवार को दोपहर में शौच करने के लिए अरहर के खेत की तरफ गई थी। उसी दौरान एक युवक ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। किशोरी ने प्रतिरोध किया तो उसकी पिटाई भी की। किसी तरह किशोरी इज्जत बचाकर वहां से भाग निकली और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन पहले उस युवक की तलाश किए। वह नहीं मिला, तो परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। इस बाबत थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि मैं बाहर हूं। मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अभी पता कराता हूं। अगर ऐसा है, तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।