150 गरीबों को कंबल,बाकी को आश्वासन
देवरिया : तहसील परिसर में प्रशासन द्वारा कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र से आए
देवरिया : तहसील परिसर में प्रशासन द्वारा कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र से आए 150 गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया। साथ ही क्षेत्र के अन्य गरीबों के बीच भी जल्द ही कंबल वितरण करने का तहसील प्रशासन आश्वासन दे रहा है।
समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक मनबोध प्रसाद ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। भीषण ठंड से बचाने के लिए प्रदेश सरकार हर जरूरत मंद को कंबल मुहैया कराने का कार्य कर रही है। इसके लिए सरकार ने भरपूर इंतजाम किए हैं। कोई पात्र इससे वंचित नहीं रहेगा। मानवता है कि हर सबल व्यक्ति भीषण ठंड में गरीबों की मदद करे। उप जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि पूरी ईमानदारी से पात्र व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। कर्मचारियों के सहयोग से पात्र व्यक्तियों की सूची तैयार करा ली गई है। शीघ्र ही बचे लोगों के बीच भी कंबल वितरित हो जाएगा। नायब तहसीलदार राजाराम विश्वकर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधि भी पात्र लोगों के बीच कंबल वितरण करने में सहयोग करें। इस दौरान चंद्रभूषण पांडेय, गब्बर सिंह, अश्वनी पांडेय, रत्नेश श्रीवास्तव, मंजूर आलम आदि उपस्थित रहे।