खाते से जालसाजों ने कर दी 55 हजार की खरीदारी
देवरिया : थाना क्षेत्र के चांदपार निवासी एक व्यक्ति के खाते से 55 हजार रुपये की खरीदारी हो जाने का म
देवरिया : थाना क्षेत्र के चांदपार निवासी एक व्यक्ति के खाते से 55 हजार रुपये की खरीदारी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी जानकारी होने पर उस व्यक्ति ने अपने खाते पर रोक लगवा दिया है। साथ ही जांच कराने की मांग की है। उसके खाते से उत्तर प्रदेश के अलावा विभिन्न प्रांतों में भी खरीदारी हुई है।
चांदपार निवासी लक्ष्मण पटेल का भारतीय स्टेट बैंक शाखा में खाता है। वह गुहाटी में रहकर नौकरी करता है। उस खाते का एटीएम कार्ड उसकी पत्नी के पास घर पर रहता है। गुरुवार को वह एटीएम कार्ड लेकर पैसा निकालने के लिए एटीएम पर भटनी पहुंची तो उसके होश उड़ गए। उसके खाते में एक भी पैसा नहीं था। इसके बाद उसने तत्काल इसकी जानकारी अपने पति को मोबाइल के जरिए दी। जांच कराया तो पता चला कि एक माह पहले ही उसके खाते से 55 हजार रुपये की खरीदारी उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न प्रांतों में हो गई है। बता दें कि हाल के दिनों में भटनी क्षेत्र के आधा दर्जन लोगों के खाते से खरीदारी होने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके चलते क्षेत्र के लोग परेशान हैं।