यातायात माह को पलीता लगा रहे डग्गामार
देवरिया : प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे यातायात माह को डग्गामार वाहन मुंह चिढ़ा रहे हैं। टूटी सड़कों पर
देवरिया : प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे यातायात माह को डग्गामार वाहन मुंह चिढ़ा रहे हैं। टूटी सड़कों पर ओवरलोड गाड़ियां फर्राटा भर रही हैं, जिनसे दुर्घटनाएं भी बढ़ गई हैं।
क्षेत्र की सड़कों की दशा अत्यंत खराब है। उस पर डग्गामार वाहन बेखौफ होकर क्षमता से अधिक सवारियां ढोते नजर आ रहे हैं। वाहनों के अंदर की कौन कहे पायदान पर भी सवारियों को खड़ा करने से चालकों को कोई आपत्ति नहीं है। यात्री जिन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने की जल्दी है, जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं। दुश्वारी यह है कि जिम्मेदार सबकुछ देखकर भी अंजान बने हैं। इन वाहनों से राजस्व की भी क्षति हो रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मदनपुर ऋषि कुमार ने कहा कि अभियान चल रहा है। डग्गामार वाहनों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।