Move to Jagran APP

बेटियां के उपनयन संस्कार ने लिखी नई इबारत

देवरिया : विकास खंड बैतालपुर के ग्राम बरपार में रविवार का दिन अद्भुत रहा। यहां नारी सशक्तीकरण की नई

By Edited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 10:36 PM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 10:36 PM (IST)
बेटियां के उपनयन संस्कार ने लिखी नई इबारत

देवरिया : विकास खंड बैतालपुर के ग्राम बरपार में रविवार का दिन अद्भुत रहा। यहां नारी सशक्तीकरण की नई इबारत लिखी गई। मौका था पूर्व सांसद ले.ज. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी की पोतियां तारिणी व ईशा का उपनयन संस्कार का। बालिकाओं के उपनयन संस्कार में वाराणसी से आई विदुषी व विद्वानों के वैदिक मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय रहा। इसके साथ ही पूर्वाचल में कन्याओं के उपनयन संस्कार की शुरुआत भी हुई।

loksabha election banner

त्रिपाठी के ज्येष्ठ पुत्र शशांक मणि त्रिपाठी की दो पुत्रियां तारिणी व ईशा हैं। ग्रामीण अंचल से विशेष लगाव होने के कारण शशांक मणि ने अपनी दोनों पुत्रियों का उपनयन संस्कार अपने गांव बरपार से करने का निश्चय किया। उनका कहना है कि महिलाएं, पुरुष से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। इसके बावजूद महिलाओं की उपेक्षा होती रही है। पुत्री तारिणी और ईशा का उपनयन संस्कार से समाज को यह संदेश भी देना है कि बेटियां बेटों से कम नहीं हैं।

इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक विलास मणि त्रिपाठी, शशि मणि त्रिपाठी, गौरी मणि त्रिपाठी, मृगांक मणि त्रिपाठी, नेहा त्रिपाठी व रंजना मणि त्रिपाठी, परीक्षित मणि, त्रिपाठी, पूर्व विधायक टीपी शुक्ला, लल्लन त्रिपाठी, भागवत द्विवेदी, भीमसेन मिश्र, प्रधान छेदी सिंह, संजय राव, डबलू द्विवेदी, विजय प्रताप शुक्ला, शिवम मणि, अपूर्व मणि, सुरेश शुक्ला, केदारनाथ मिश्र, सुबास मणि, विजय यादव, सोमनाथ मणि आदि उपस्थित रहे।

इनसेट-

विदेशी मेहमान रहे साक्षी

समारोह के दौरान अमेरिका से आई टिफनी, बेनसे लेटन, इरिक व जाना, ग्रीस से आई डिना आदि विदेशी नागरिक आकर्षण का केंद्र रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.