जिलाध्यक्ष से असंतुष्ट जिला सचिव समेत तीन का इस्तीफा
देवरिया : समाजवादी पार्टी में जिलाध्यक्ष के खिलाफ पदाधिकारियों में विरोध के स्वर उभरने लगे हैं। रविव
देवरिया : समाजवादी पार्टी में जिलाध्यक्ष के खिलाफ पदाधिकारियों में विरोध के स्वर उभरने लगे हैं। रविवार को तीन पदाधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से इस्तीफा देकर विरोध तेज कर दिया।
पार्टी जिला सचिव कमलेश पांडेय का आरोप है कि मुझे कई बार से जिला सचिव ही बनाया जा रहा है। संगठन में मेरी प्रोन्नति नहीं की जा रही है, इसलिए पद से इस्तीफा दे रहा हूं। जिला कार्यकारिणी के सदस्य चंद्रेश्वर कुशवाहा ने तो जिलाध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़ा कर दिया। इन्होंने जिलाध्यक्ष के निर्देशन में कार्य करने से मनाही कर दी और इस्तीफा सौंप दिया। पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के मुहम्मद हजरत अली भी जिला कार्यकारिणी के सदस्य हैं। इन्होंने जिलाध्यक्ष से असंतुष्ट होकर इस्तीफा सौंपा है। कार्यकारिणी सदस्य रामप्रताप यादव के नाम से एक इस्तीफा सौंपा गया था, जो फर्जी निकला। उधर रामप्रताप यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैंने कोई इस्तीफा नहीं दिया है। मैं संगठन से संतुष्ट हूं।