भतीजी को पीटा, तीन के खिलाफ मुकदमा
देवरिया: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनगढ़ा में दो बहनों को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों
देवरिया: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनगढ़ा में दो बहनों को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।
गांव की ¨रकी यादव के पिता 2005 से ही गायब हैं। उसकी मां की भी कुछ समय पहले मौत हो गई। अब वह तथा उसकी दो बहनें घर पर रहती हैं। दो दिन पूर्व पट्टीदारों ने उसकी तथा उसके बहन की घर में घुसकर पिटाई कर दी, जिससे दोनों घायल हो गई। इस मामले में पुलिस ने ¨रकी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने एक को गिरफ्तार भी कर लिया है। ¨रकी का कहना है कि तीनों बहनों को अब जान को खतरा हो गया है। उसके संपत्ति के लिए कभी भी अनहोनी हो सकती है। इस बाबत उप निरीक्षक एसडी भारती ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। उधर पकड़ी लाला में भी मां-बेटी की कुछ लोगों ने घर में घुसकर पिटाई कर दी, जिससे दोनों घायल हो गई। दोनों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।