साहब! हमें खूनी भैंसे से बचाइए
देवरिया : थाना क्षेत्र के बड़का गांव में एक भैंसे के आतंक से लोग परेशान हैं। हालत यह है कि महिलाएं
देवरिया : थाना क्षेत्र के बड़का गांव में एक भैंसे के आतंक से लोग परेशान हैं। हालत यह है कि महिलाएं व छोटे बच्चे भय के मारे घर से नही निकल रहे हैं। एक सप्ताह के अंदर यह भैंसा आधा दर्जन लोगों को घायल कर चुका है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को पत्रक देकर उसे पकड़वाने की मांग की है।
भैंसा एक सप्ताह के अंदर दीपा यादव 50, अंजू देवी 40 पत्नी उपेंद्र मद्धेसिया, सुभावती देवी 55 पत्नी अंबिका यादव, ममता देवी 35 पत्नी मुन्ना यादव, हंसनाथ पटेल की पत्नी रीता कुमारी 18 को घायल कर चुका है। भैंसे के भय से बच्चे स्कूल जाने से कतरा रहे हैं। रमेश पटेल, अभय तिवारी, विमल पाल, धनंजय कुमार, राजदेव प्रजापति, अखिलेश पटेल, लालू पाल, जय किशुन, ओमप्रकाश, संजय मद्धेशिया आदि ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी गिरिजेश कुमार चौधरी को प्रार्थना पत्र देकर भैंसे को पकड़वाने की मांग की है।