नंद घर जन्में कन्हैया, बजी बधाई
देवरिया : उपनगर के बरई टोला वार्ड में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा व ज्ञान यज्ञ के दौरान वृंदावन से पध
देवरिया : उपनगर के बरई टोला वार्ड में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा व ज्ञान यज्ञ के दौरान वृंदावन से पधारे कथा व्यास पं. भारत भूषण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए कहा कि भगवान कृष्ण के जन्म पर नंद के घर बधाई बजने लगी। समूचा गोकुल जन्मोत्सव के उत्सव में झूम उठा। छप्पन भोग के साथ भगवान की आरती उतार कर भक्त प्रसाद ग्रहण किए।
कन्हैया के जन्म की खबर सुनकर राक्षस राज कंस के मन में भय उत्पन्न हो गया। वह बंदी गृह में जाकर अपनी बहन देवकी व वासुदेव से आठवें पुत्र के बारे में पूछा। जिस पर देवकी ने कंस को एक कन्या सौंप दिया। कंस ने उस कन्या को पटककर मारना चाहा तब तक कन्या आकाश में उड़ गई। उसी दौरान आकाश मार्ग से भविष्यवाणी हुई हे कंस तुझे मारने वाला पैदा हो चुका है।
उन्होंने कथा के दौरान भगवान के अनेक रूपों की चर्चा की। जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष छट्ठेलाल निगम, उमाशंकर कसौधन, धर्मावती देवी, प्रमोद कुमार कसौधन, गब्बूलाल गुप्त, प्रदीप कुमार, रमेश चंद जायसवाल, शुभम गुप्ता, सत्यम आदि मौजूद रहे।