प्रेमी के घर पहुंची युवती
देवरिया: दोनों में एक वर्ष से प्रेम चल रहा था। दोनों का प्रेम जब परवान चढ़ा तो युवती अपने पिता का
देवरिया:
दोनों में एक वर्ष से प्रेम चल रहा था। दोनों का प्रेम जब परवान चढ़ा तो युवती अपने पिता का घर छोड़ प्रेमी के घर पहुंच गई। शुक्रवार को युवती का पिता उसके पास पहुंचा और साथ ले जाने से इन्कार कर दिया। अब दोनों को विवाह के बंधन में बांधने के लिए पंचायत शुरू हो गई है। अगर पंचों की पहल रंग लायी तो यह प्रेमी युगल जल्द ही विवाह के बंधन में बंध जाएगा।
मामला लार थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि एक गांव की लड़की की पड़ोस के ही एक गांव के युवक से आंख लड़ गई। दोनों एक ही जाति के है। दोनों का प्रेम इस कदर परवान चढ़ी की एक दिन पूर्व युवती अपना घर छोड़ प्रेमी के घर पहुंच गई। पहले तो प्रेमी के घर वालों ने उसे अपनाने से इन्कार किया। बाद में उसे पनाह दे दी। लड़की के पिता को इसकी भनक लगी तो वह भी लड़के के घर पहुंच गए और लड़की को साथ ले जाने से इन्कार कर दिया।
इस बाबत एसओ लार राजेंद्र प्रताप सिंह यादव ने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। अगर इस तरह का मामला है तो इसकी जांच कराई जाएगी।