Move to Jagran APP

अन्नकूट महोत्सव में गूंजा वेंकट रमणा गोविंदा

देवरिया : दीपावली के दूसरे दिन शुक्रवार को रामानुजाचार्य मार्ग भक्ति वाटिका बालाजी मंदिर में गोवर्ध

By Edited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 09:55 PM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 09:55 PM (IST)
अन्नकूट महोत्सव में गूंजा वेंकट रमणा गोविंदा

देवरिया : दीपावली के दूसरे दिन शुक्रवार को रामानुजाचार्य मार्ग भक्ति वाटिका बालाजी मंदिर में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव में धूमधाम से मनाया गया। आकर्षक झालरों व फूल-मालाओं से सजे मंदिर में पूरे दिन श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते रहे। वेंकट रमणा गोविंदा-वेंकट रमणा गोविंदा की ध्वनि गुंजायमान होती रही। परिसर में बनाए गए गोवर्धन पर्वत की मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डा.एस चन्नप्पा ने सपत्नीक विधि विधान से पूजन-अर्चन किया। गो पूजन के बाद बालाजी भगवान की सवारी निकाली गई। शाम को भंडारे शुरू हुआ, जो देर रात तक चला। शनिवार की शाम संतों को उपहार व मुद्राएं देकर विदाई की गई।

loksabha election banner

मंदिर के पीठाधीश्वर जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी राजनारायणाचार्य जी महाराज की देखरेख में महोत्सव का आयोजन हुआ। सुबह पूजन-अर्चन का सिलसिला शुरू हुआ, जो शाम तक चला। भक्तों से खचाखच भरे मंदिर परिसर में भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते रहे। शाम को गोवर्धन पर्वत की पूजा हुई। उधर बालाजी भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। इसके बाद दूरदराज से आए हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। दूसरी तरफ शनिवार को जिले भर में बहनों ने भाइयों की लंबी आयु के गोवर्धन पूजा की।

-----------------------

भाईयों की लंबी उम्र के लिए बहनों ने रखा व्रत

- गोवर्धन पूजा होते ही वैवाहिक कार्यक्रम भी हुआ शुरू

जागरण संवाददाता, सलेमपुर/देवरिया : सलेमपुर उपनगर समेत ग्रामीण अंचलों में भाईयों की लंबी उम्र के लिए बहनों ने शुक्रवार को निर्जला व्रत रखा और गोवर्धन पूजा की। गोवर्धन पूजा होते ही वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो गए। उधर कायस्थ समाज के लोगों द्वारा चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम से की गई।

सुबह से बहनें व्रत रहीं और गोबर से जमीन पर गोवर्धन का चित्र बनाया। दोपहर तक बहनों ने भाईयों के दीर्घायु के लिए व्रत रखा और फिर दोपहर को गोवर्धन की कुटाई कर दी। गोवर्धन पूजा सलेमपुर उपनगर के अलावा भटनी, मझौलीराज, लार, मईल, लार रोड, खुखुंदू, पड़री बाजार, मगहरा चेरो, भागलपुर क्षेत्र में भी मनाया गया।

---------------------

कन्याओं ने की गोर्वधन पूजा

रुद्रपुर देवरिया : क्षेत्र में गोवर्धन पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कन्याओं ने गोवर्धन की पूजा की। उपनगर के पूर्वी तिवारी टोला में गोवर्धन बनाकर विधि-विधानपूर्वक उसकी पूजा की गई। इस दिन बहनें भाई के दीर्घायु होने की कामना करती है। हमारे एकौना, रामलक्षन, पकड़ीबाजार, बैरियाघाट और खोरमा संवाददाताओं के अनुसार क्षेत्र में गोवर्धन पूजा बड़े उल्लास के साथ संपन्न हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.