गैस को लेकर उपभोक्ताओं ने किया चक्का जाम
देवरिया : उपनगर के रामपुर चौराहे पर मंगलवार को आक्रोशित गैस उपभोक्ताओं ने देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार
देवरिया : उपनगर के रामपुर चौराहे पर मंगलवार को आक्रोशित गैस उपभोक्ताओं ने देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित कर दिया। थानाध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। देर शाम गैस आपूर्ति की बहाली के बाद उपभोक्ताओं का गुस्सा शांत हुआ।
रामपुर चौराहा स्थित कंपनी के शो रूम पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जमा हुई। इस बीच कंपनी कर्मियों ने उपभोक्ताओं से कहा कि गैस नहीं है। आपूर्ति मिलने पर गैस सिलेंडर का वितरण होगा। कंपनी कर्मियों के दो टूक जवाब से खफा उपभोक्ताओं ने दीपावली पर्व का हवाला देते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। मामला तब तूल पकड़ने लगा जब उपभोक्ताओं का एक दल मुख्य मार्ग पर पहुंचा। वहां वाहनों का आवागमन बाधित कर दिया। इसकी सूचना थानाध्यक्ष अनिल पांडेय को दी गई। दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष ने पहले उपभोक्ताओं फिर कंपनी के कर्मचारियों से बात की। कुछ ही देर में गैस आपूर्ति की बहाली सुनिश्चित होने पर उपभोक्ताओं का गुस्सा शांत हुआ। मुख्य मार्ग से जाम समाप्त होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।