बच्चों को सही शिक्षा देकर राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ें
देवरिया: अखिल भारतीय मातृशक्ति संयोजिका श्रीमती मीनाक्षी ताई पीसवे ने कहा कि माताओं को सर्वप्रथम बच
देवरिया: अखिल भारतीय मातृशक्ति संयोजिका श्रीमती मीनाक्षी ताई पीसवे ने कहा कि माताओं को सर्वप्रथम बच्चों को सही शिक्षा देकर उन्हें राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ना चाहिए।
श्रीमती पीसवे रविवार को विश्व हिंदू परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष पर मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी के नेतृत्व में नागरी प्रचारणी सभा के सभागार में आयोजित नारी सशक्तिकरण सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आज बेटों को केवल धन कमाने के लिए प्रेरित किया जाता है, जिससे वे समाज से अलग होकर बिखर जाते हैं। साथ ही पाश्चात्य शैली के शिकार हो जाते हैं। उन्हें देश, धर्म, संस्कृति की शिक्षा नहीं मिलती, जिससे परिवार टूट रहे हैं।
उन्होंने कहा कि समाज में कुरीतियां बढ़ रही हैं। इसे दुरुस्त करने के लिए माताओं को बच्चों को संस्कारित करना आवश्यक है। तभी देश विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।
प्रांत प्रभारी श्रीमती कविता त्रिपाठी ने कहा कि मातृशक्ति को जागृत करने की आवश्यकता है। उन्होंने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंथ परमात्मा दास व संचालन विहिप के जिलाध्यक्ष भरत अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में श्रीमती रुबी केडिया को नगर मातृशक्ति सह संयोजिका, श्रीमती विद्यावती त्रिपाठी को जिला सत्संग प्रमुख मातृशक्ति, पार्वती देवी को जिला सह सत्संग प्रमुख मातृशक्ति की जिम्मेदारी दी गई।
इस दौरान जिला सह संयोजिका मातृशक्ति सुमन तिवारी, नगर संयोजिका दुर्गा वाहिनी पूनम सिंह, अर्पणा तिवारी, कुसुम राय, कु.विजय लक्ष्मी सिंह, अमिषा तिवारी, आशा मिश्रा, संध्या मिश्रा, कांती पांडेय, चंद्रकांता तिवारी, विद्यावती देवी, अशरफी देवी, शांती देवी, गुलाबी देवी, गायत्री देवी, मीना श्रीवास्तव, रिंकी जायसवाल, सरिता जायसवाल, मनोरमा उपाध्याय, तारकेश्वर शाही, रामकृपाल सिंह, वेदप्रकाश राम त्रिपाठी, बाबू राम सिंह, योगेंद्र नाथ वियोगी, राजेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।