Move to Jagran APP

ऐसे मनाएं दीपावली

देवरिया : दीपावली पर्व को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं, ताकि जीवन में दीपावली खुशहाली की सौगात लेकर

By Edited By: Published: Sun, 19 Oct 2014 11:05 PM (IST)Updated: Sun, 19 Oct 2014 11:05 PM (IST)
ऐसे मनाएं दीपावली

देवरिया : दीपावली पर्व को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं, ताकि जीवन में दीपावली खुशहाली की सौगात लेकर आए। लोगों का मानना है कि पर्व जब सादगी में मनेगा तो खुशियां भी दोगुनी हो जाती है। लोगों को बच्चों को पटाखा नहीं जलाने देना चाहिए, क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि पटाखा जलाते समय बच्चे झुलस जाते हैं। इसलिए परिजनों को इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जागरण ने शहर के बुद्धिजीवियों से इस पर उनकी राय ली तो उन्होंने बड़ी बेबाकी से अपना पक्ष रखा।

loksabha election banner

- खुशियों का त्योहार दीपावली शांतिपूर्ण एवं सौहार्द पूर्वक तरीके से मनाएं। बच्चों को पटाखों से दूर रखें। इससे वातावरण प्रदूषित नहीं होगा। सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाएंगे तो जीवन में भी रोशनी रहेगी।

-श्रीमती प्रियंका सिंह

प्रधानाचार्य

- दीपावली में पटाखे का प्रयोग बिल्कुल ही नहीं करना चाहिए। कुम्हार द्वारा तैयार मिट्टी के दीये जलाएं, जिससे पर्यावरण भी प्रदूषित नहीं होगा और कुम्हारों की आर्थिक स्थित मजबूत होगी। अगल-बगल के लोगों को भी पटाखे फोड़ने से मना करें। इससे दीपावली शांतिपूर्ण और सौहार्द पूर्वक मनेगी।

-डा.अभिषेक यादव

चिकित्सक

- दीपावली पर्व सादगी पूर्वक मनाएं, ताकि पर्यावरण प्रदूषित न हो। विद्युत का अनावश्यक प्रयोग न करें। प्रयोग भी करें तो मीटर से करें। अवैध कटिया कनेक्शन न लगाएं। इससे विद्युत लास होती है। झालर की बजाय दीये जलाएं, ताकि रोशनी से जीवन जगमगाता रहे।

-एके सिंह

अधिशासी अभियंता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.