Move to Jagran APP

देश के साथ प्रदेश को श्रेष्ठ बनाने का लें संकल्प : रमापति

देवरिया : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा.रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि देश के साथ प्रदेश को भी श्र

By Edited By: Published: Sat, 18 Oct 2014 10:36 PM (IST)Updated: Sat, 18 Oct 2014 10:36 PM (IST)
देश के साथ प्रदेश को श्रेष्ठ बनाने का लें संकल्प : रमापति

देवरिया : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा.रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि देश के साथ प्रदेश को भी श्रेष्ठ बनाने का संकल्प लेना होगा। तभी स्व.रवींद्र किशोर शाही के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने आह्वान किया कि जिस तरह केंद्र में भाजपा को सत्ता में बैठाने का काम जनता ने किया है, ठीक उसी तरह आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सफलता दिलाएं।

loksabha election banner

श्री त्रिपाठी शनिवार को आचार्य नरेंद्र देव बालिका विद्यालय परिसर में आयोजित स्वर्गीय रविंद्र किशोर शाही की 32वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जन धन योजना के तहत देश भर में साढ़े चार करोड़ लोगों ने बैंक में खाता खुलवाया है, जो ऐतिहासिक कदम है। कार्यक्रम आयोजक भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि 1991 में भाजपा ने प्रदेश को कांग्रेस से मुक्त कराया था, ठीक उसी तरह अगले विधानसभा चुनाव में बसपा व सपा से प्रदेश को मुक्त कराने का संकल्प लें। इससे पहले श्री त्रिपाठी ने स्वर्गीय शाही के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयप्रकाश निषाद व संचालन विजय बहादुर दूबे ने किया। सभा को सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा, उपेंद्र शुक्ल, विधायक जन्मेजय सिंह, गंगा सिंह कुशवाहा, पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव, कुशीनगर जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, मारकंडेय शाही, डा.मकसूदन मिश्रा, भाकियू के विनय सिंह, अनिरुद्ध मिश्र आदि ने संबोधित किया। इस दौरान विजेंद्र सिंह, तबला वादक भारत भूषण, शहनाई वादक नायाब हुसैन, मंटू दूबे, विचित्र कवि व हास्य कवि बादशाह प्रेमी ने अपनी कविताओं से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस दौरान अजय शाही, राजेंद्र मल्ल, रमन श्रीवास्तव, अरविंद राय, दयाशंकर शास्त्री, अवधेश सिंह, माया जायसवाल, संजय सिंह, नरेंद्र मिश्र आदि उपस्थित रहे।

जनसंघ के लोग सम्मानित

- डा.भारतेंदू राय, रामआधार गुप्ता, मोहन शुक्ला, चंद्रिका सिंह, श्रीकांत मिश्र, तारा प्रसाद सिंह, रामचंद्र पांडेय, त्रिपुरेश द्विवेदी, वासुदेव सिंह को मुख्य अतिथि ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

कंचनपुर में स्व.रवींद्र किशोर को श्रद्धांजलि

जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री स्व.रवींद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर शनिवार को कंचनपुर में श्रद्धाजलि दी गई। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.रमापति राम त्रिपाठी समेत तमाम गणमान्य लोगों ने स्व.शाही के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.