रंगोली से निखरती हैं प्रतिभाएं
देवरिया : उदय अकादमी में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने मनमोहक रंगोली बना कर रंगों की आभा
देवरिया : उदय अकादमी में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने मनमोहक रंगोली बना कर रंगों की आभा बिखेरी। इसके साथ पुरस्कार भी जीता।
प्रतियोगिता में चार ग्रुप बनाए गए थे, जिसमें विविध रंगों में रंगोली बनाकर छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक दयानंद सिंह ने कहा कि रंगोली में समाज का आइना छिपा रहता है। इससे समाज को एक नई दिशा मिलती है। प्रकृति में रंगों की छटा का प्रतिबिंब रंगोली में ही झलकता है। प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रतिभाओं में निखार के लिए ऐसे आयोजन आवश्यक हैं। प्रतियोगिता में कक्षा आठ के छात्रों ने प्रथम, छह के छात्रों ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर पुरस्कार जीता। इस अवसर पर अखिलेश सिंह, रविन्द्र वर्मा, हरिनाथ त्रिपाठी, दिलीप शेरा आदि मौजूद रहे।