वैट से जल्द असमानता खत्म करेगी केंद्र : सूर्य प्रताप
देवरिया: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को गुरुवार को श्री सरवार महावि
देवरिया: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को गुरुवार को श्री सरवार महाविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में शपथ दिलाई गई। समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार वैट में जल्द ही असमानता खत्म करने की तैयारी में है। जीपीएस के माध्यम से पूरे देश में एक वैट लागू होगा, जिससे आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी।
उन्होंने कहा कि हमारी अर्थ व्यवस्था में उद्योग व्यापार का बहुत महत्व है, जो सरकार नहीं कर पाती, वह व्यापारियों ने की है। जितना उद्योग व व्यापार का विकास होगा, उतना ही देश का विकास होगा। विधायक मनबोध प्रसाद ने कहा कि सपा की प्रदेश सरकार व्यापारियों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सलेमपुर में विकास की संभावना है। पूर्व विधायक सुरेश यादव ने कहा कि देश के विकास में व्यापारियों की भी अहम भूमिका है। समारोह में पूर्व मंत्री एमए लारी, विजय लक्ष्मी गौतम, कुबेरनाथ मिश्र, गिरधर करुण, रामानंद गुप्त, सूरज यादव, हृदय नारायण जायसवाल, इंद्रदेव प्रसाद, रामरतन गुप्त, परशुराम मिश्र, ओमप्रकाश यादव, कामरेड सतीश कुमार, कामरेड प्रेमचंद्र यादव, जयनाथ कुशवाहा, हाकिम सिंह, अभिषेक जायसवाल आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रेम कुमार अग्रवाल व संचालन सुधाकर मिश्र ने किया।
----------------
इन्हें दिलायी गई शपथ
व्यापार मंडल सलेमपुर के पदाधिकारियों को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने शपथ दिलाई, जिसमें अध्यक्ष शंभू दयाल गुप्त, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मद्धेशिया, महामंत्री मोहन जायसवाल, मंत्री अखिलेश बरनवाल, संगठन मंत्री धनंजय कुमार, प्रवक्ता संतोष कुमार गुप्त, कोषाध्यक्ष मेराज अब्दुल्ला, आय व्यय निरीक्षक बैजनाथ शामिल रहे। इसके अलावा युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राहुल जायसवाल, उपाध्यक्ष नयनदीप रौनियार, महामंत्री विकास, मंत्री दीपक, संगठन मंत्री, दिनेश, प्रवक्ता रवि, कोषाध्यक्ष आनंद तिवारी, आय व्यय निरीक्षक राहुल जायसवाल को भी शपथ दिलाई गई।
व्यापारियों का किया गया सम्मान
पहली बार सलेमपुर में उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव हुआ। शपथ ग्रहण के दौरान बैजनाथ बरनवाल, जगदीश प्रसाद जायसवाल, बिरला प्रसाद रौनियार, बांकेलाल गुप्त, डा.छेदी लाल गुप्त को स्मृतिचिह्न व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।