राज्य कर्मचारी महासंघ ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
देवरिया : उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जनपद के सभी विभाग के कर्मचारी व प्रतिनिधि मंगलवार
देवरिया : उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जनपद के सभी विभाग के कर्मचारी व प्रतिनिधि मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया और देवेंद्र मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित 13 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
धरने को संबोधित करते महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार व केंद्र सरकार कर्मचारियों की मांगों पर विचार नहीं कर रही है। उसके लिए धरना-प्रदर्शन, रैली व हड़ताल करना पड़ता है। महंगाई व बोनस की घोषणा अब तक नहीं की गई। मिनिस्टीरियल फेडरेशन के अध्यक्ष बृजेश पांडेय ने कहा कि 13 सूत्री मांगों 29 अक्टूबर तक पूरी नहीं हुई तो प्रदेश के समस्त कर्मचारी लखनऊ में विधानसभा के समक्ष धरना करेंगे। उधर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मंत्री सुदर्शन कुशवाहा ने भी कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया है।
इस दौरान सुरेंद्र चौरसिया, नवनाथ गिरि, अशोक श्रीवास्तव, बृषभान उपाध्याय, जयनारायण यादव, अशोक पांडेय, जयराम यादव, अशोक कुशवाहा, अमरनाथ गुप्ता, केशव सिंह, रामसूरत आर्य, शिवशंकर द्विवेदी, पीएन यादव, अरुण तिवारी, सुरेश गुप्ता, बिजेंद्र पांडेय, पंचदेव पांडेय, अरविंद सिंह, रामभवन पाठक, भोलानाथ,विनोद कुमार उपाध्याय, अयोध्या पटेल, सुशील कुमार श्रीवास्तव, खुर्शीद अनवर, प्रेमचंद्र मिश्र आदि उपस्थित रहे।