चार के खिलाफ दलित एक्ट का मुकदमा
देवरिया: थाना क्षेत्र के ग्राम रुपई में ट्रैक्टर- ट्राली ले जाने से मना करने पर कुछ लोगों ने महिला क
देवरिया: थाना क्षेत्र के ग्राम रुपई में ट्रैक्टर- ट्राली ले जाने से मना करने पर कुछ लोगों ने महिला को अपशब्द बोल दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट व दलित एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
जानकारी के अनुसार कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्राली लेकर जा रहे थे। इसी बीच सोबराती देवी ने उस रास्ते से ट्रैक्टर ट्राली न ले जाने की बात कही। इस पर कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी देते हुए जाति सूचक शब्द का भी प्रयोग किया। इस मामले में सोबराती देवी ने पुलिस को तहरीर दी। इस मामले में पुलिस ने गांव के पिंटू पांडेय पुत्र विजय, बेचन, छोटू व शुभ नारायण के खिलाफ मारपीट, धमकी देने व दलित अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। इस बाबत एसओ विक्रम सिंह ने कहा कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।