Move to Jagran APP

दुष्कर्म के मामले को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन

देवरिया : खामपार थाना क्षेत्र के केहुनिया गांव के बंजरवा टोला की महिलाओं ने शुक्रवार को तहसील परिसर

By Edited By: Published: Fri, 10 Oct 2014 10:39 PM (IST)Updated: Fri, 10 Oct 2014 10:39 PM (IST)
दुष्कर्म के मामले को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन

देवरिया : खामपार थाना क्षेत्र के केहुनिया गांव के बंजरवा टोला की महिलाओं ने शुक्रवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि एक महिला ने गांव के 12 लोगों के खिलाफ फर्जी दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें एक की गिरफ्तारी भी की गई है। उनका कहना था मुकदमे में नामजद कई लड़के ऐसे हैं, जो महानगरों में नौकरी कर रहे हैं। घटना की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाय।

जनवादी महिला संगठन नेता मालती देवी के नेतृत्व में महिलाएं तहसील पहुंची और प्रदर्शन कर मुकदमे में निरीह लोगों को फंसाने का विरोध किया। इस दौरान ज्ञापन देने महिलाएं क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंची, लेकिन सीओ मौजूद नहीं थे। आंदोलनकारी महिलाओं का कहना था कि खुद को पीड़ित बताने वाली महिला ने साजिश के तहत युवकों व वृद्ध लोगों को दुष्कर्म मामले में फंसाया है। यह आपसी विवाद का मामला है। पूरा गांव उस महिला की करतूत से परेशान है। न्याय नही मिला तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। महिलाओं ने क्षेत्राधिकारी देशराज सिंह से टेलीफोन पर वार्ता की। उन्होंने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इस दौरान उर्मिला यादव, चंदा देवी, अजीरना देवी, शारदा देवी, फूलमाला देवी, शीला देवी, सविता, बादामी देवी, बसंती देवी, बासमती देवी, सुनीता देवी मौजूद रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.