रसोईयों ने भरी हुंकार
By Edited By: Published: Sun, 21 Sep 2014 06:00 PM (IST)Updated: Sun, 21 Sep 2014 06:00 PM (IST)
देवरिया : उत्तर प्रदेश रसोईया कर्मचारी सभा के तत्वावधान में जनपद के विभिन्न हिस्सों आई रसोईयों ने शनिवार को अध्यक्ष गीता पांडेय के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। रसोईयों ने कलेक्ट्रेट पहुंच जिलाधिकारी को नौ सूत्री मांगपत्र सौंपा।
मानदेय व अन्य मांगों को लेकर रसोईयों का जुलूस राघवनगर स्थित ऐपवा कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा। वहां सभा का आयोजन हुआ। अध्यक्षता धर्मराज मिश्र व संचालन सविता यादव ने किया। प्रदर्शन में मोहन मद्धेशिया, सत्यनारायण, उर्मिला देवी, मीरा देवी, निर्मला, आरती, पार्वती, मंजू, साधना, संध्या, नीलम, दुर्गावती, यशोदा देवी, भागरीरथी, मुन्नी देवी, रीना, लक्ष्मी देवी, सावित्री देवी, सुमन, शुभावती आदि शामिल रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें