एसडीएम से वार्ता विफल, अनशन जारी
देवरिया: उत्पीड़न के विरोध में तहसील परिसर में चल रहा बरहज ब्लाक के ग्राम प्रधानों का अनशन तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। इसके पूर्व उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार व ग्राम प्रधान संघ के मध्य वार्ता बेनतीजा रही।
शुक्रवार को उपजिलाधिकारी ने आंदोलन समाप्त करने के लिए आंदोलनकारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश के नेतृत्व में एसडीएम कक्ष में करीब एक घंटे तक चली वार्ता विफल हो गई। अनशन स्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन जानबूझ कर हमारी मांगों की अनदेखी कर रहा है। अभी तक किसी सक्षम अधिकारी का अनशन स्थल पर पहुंचना इसका सबूत है।
इस दौरान जय प्रकाश मिश्र, नंद किशोर यादव, अरविंद उपाध्याय, बलिराम कुशवाहा, जयप्रकाश यादव, रामनिवास मिश्र, जवाहर कुशवाहा, शिवनाथ यादव, कमला यादव, घनश्याम कुशवाहा, रमेश चंद तिवारी, संजय यादव, छोटेलाल, रामप्रकाश सिंह, केदारनाथ, देवेन्द्र यादव, हरेराम यादव, रवीन्द्र कुमार यादव, अजय कुमार, खूबलाल, त्रिलोकी यादव, दरोगा सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।