शव पहुंचते ही इमिलिया में मचा कोहराम
By Edited By: Published: Tue, 29 Jul 2014 10:14 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2014 10:14 PM (IST)
देवरिया: दो दिन पूर्व भटनी थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी सत्यनारायण यादव 52 पुत्र घरभरन यादव की अंबाला में मौत हो गई। वह एक प्राईवेट कंपनी में लेथ मशीन चलाने का कार्य करता था। डयूटी के दौरान ही वह मशीन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। मंगलवार को उसका शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। घर में पत्नी विमला देवी पुत्री ऊषा, पुष्पा व लड़का शिव कुमार का रो-रो कर बुरा हाल है। आसपास के लोग परिजनों को दिलासा देने में लगे थे। घटना के बाद परिवार पर कहर टूट पड़ा है। सत्यनारायण घर का अकेला कमाऊ था। ऐसे में परिवार के सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें