Move to Jagran APP

प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

By Edited By: Published: Sat, 26 Jul 2014 09:57 PM (IST)Updated: Sat, 26 Jul 2014 09:57 PM (IST)
प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

देवरिया : प्रदेश की सपा सरकार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष जयप्रकाश निषाद के नेतृत्व में शनिवार को प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट में धरना दिया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।

loksabha election banner

भाजपा कार्यकर्ता सिविल लाइन रोड पर प्रदर्शन करते कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस दौरान संबोधित करते पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि सपा सरकार की विफलता से प्रदेश की जनता त्रस्त है। एक तरफ भ्रष्टाचार तो दूसरी तरफ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। उस पर अंकुश लगाने के बजाए प्रदेश सरकार के मंत्री व नेता बेलगाम बयानबाजी कर रहे हैं। गरीबों को सहायता तथा महिलाओं को सुरक्षा देने में प्रदेश सरकार पूरी तरह असफल है। प्रदेश सरकार ने मुरादाबाद जनपद के कांठ में हिंदुओं के आस्था का केंद्र मंदिर में वर्षो से लगे लाउडस्पीकर को जबरन उतरवाने का कार्य किया। प्रदेश को साप्रदायिकता की आग में झोकना चाहती है।

उन्होंने कहा कि किसानों के समक्ष खाद-बीज व बिजली की समस्या है। नहरों में पानी नहीं आना, नहरों की साफ-सफाई न होना, सरकारी नलकूपों की खराब दशा है। प्रदेश में राहजनी, चोरी, महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। आए दिन स्टांप शुल्क व सर्किल रेट बढ़ना, आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स, वैट व सैट लगा कर प्रदेश की जनता पर महंगाई लादा जा रहा है। जनपद को बलिया से जोड़ने वाले भागलपुर पुल की दशा खराब है। इसके साथ रामपुर चौराहे को नगर पंचायत गौरीबाजार में समाहित किया जाए।

इस दौरान सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा, सदर विधायक जन्मेजय सिंह, श्रीनिवास मणि, धनुषधारी मणि, पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल, महेंद्र यादव, संगम धर दुबे,भूपेंद्र सिंह, अंगद तिवारी, राजेंद्र विक्रम सिंह, प्रभुनाथ मिश्र, धु्रवनाथ पांडेय, कुसुम दुबे, राधेश्याम शुक्ल, सदानंद सिंह, रीतावली पांडेय, नरेंद्र मिश्र, गंगा सिंह कुशवाहा, विजय पटेल, मारकंडेय शाही, राधेश्याम सिंह, रमेश वर्मा, वीरेंद्र जायसवाल, धु्रवदेव गिरि, नवीन सिंह, संजय कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र उपाध्याय, अनिल कुमार मिश्र, अनिरूद्ध मिश्र, विजय कुमार दुबे, दयाशंकर शास्त्री, लीलावती विश्वकर्मा, माया जायसवाल, दुर्गेश पांडेय, काली प्रसाद, मधूसूदन मिश्र, ब्रह्मा यादव, सुधीर पांडेय, सतीश मिश्र, शंभूशरण सिंह आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.