सास व बहू को पीटा
By Edited By: Published: Thu, 17 Jul 2014 09:23 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jul 2014 09:23 PM (IST)
देवरिया : खामपार थाना क्षेत्र के छपिया मिश्र गांव में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने सास व बहू को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों का उपचार स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। घायल रीता देवी (36) पत्नी वरूण भारती व उसकी सास रूमाली देवी से गांव के ही कुछ लोग उलझ गए और मारपीट कर घायल कर दिए। महिलाओं का आरोप है कि गांव के कुछ लोग हमसे उलझ जा रहे हैं। हम लोगों के साथ यह दूसरी घटना है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
आठ वाहनों का चालान
बनकटा पुलिस ने प्रतापपुर के समीप सघन वाहन चेकिंग कर गुरुवार की शाम कागजात के अभाव में 8 वाहनों का चालान किया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप रहा। वाहन चालक रास्ता बदल कर जाते दिखे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें