गैस सिलेंडर में लगी आग, 15 झोपड़ियां राख
जागरण संवाददाता, देवरिया : भटनी थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटा शिव के दुर्गा मंदिर स्थित एक झोपड़ी में भोजन पकाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते सिलेंडर में धमाका हुआ और लपटें फैल गईं। इसकी चपेट में आकर 15 अन्य झोपड़ियां भी आग की भेंट चढ़ गईं। ग्रामीणों व अग्निशमन विभाग की टीम के सहयोग से घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।
दुर्गा मंदिर पर झाड़फूंक होता है। यहां दर्जनों लोग हमेशा रहते हैं। लोगों के लिए झोपड़ियां भी डाली गई हैं। यहां लोग छोटा-मोटा व्यवसाय भी करते हैं। एक झोपड़ी में महिला गैस सिलेंडर पर भोजन पका रही थी। इसी बीच सिलेंडर में आग लग गई। महिला झोपड़ी से निकल शोर मचाने लगी। गैस सिलेंडर फट गया और कई झोपड़ियों में आग पकड़ लिया। आग की भयानक स्थिति देख लोगों ने फायर सर्विस को सूचना दे दी। घंटों प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब वहां पड़ी 15 झोपड़ियों व आधा दर्जन गुमटियां आग की भेंट चढ़ चुकी थीं। इस आग लगी की घटना में दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। सूचना पाकर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का ब्यौरा बना तहसीलदार को सौंप दिया। झोपड़ी जल जाने के बाद कई लोगों का रोजगार समाप्त हो गया है तो कई बेघर हो गए हैं।
इनकी जली झोंपड़ियां
1-ममता देवी
2-विंदा देवी
3-फूलमती देवी
4-रामअवध
5-सत्येंद्र
6-धर्मनाथ
7-ओमप्रकाश
8-विमला देवी
9-किरन देवी