महिलाएं कांग्रेस में ही सुरक्षित : अनसुइया
जागरण संवाददाता, देवरिया :
महिलाओं की सुरक्षा कांग्रेस में ही सुरक्षित है। महिला सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने अनेक योजनाएं चला रखीं हैं जिससे महिलाओं का कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ा है।
यह बातें प्रदेश प्रभारी श्रीमती अनसुइया शर्मा ने कही। वह रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बैठक को संबोधित कर रहीं थी। महिला संगठन को मजबूत करने से उद्देश्य से आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश संकट के दौर से गुजर रहा है। कुछ साम्प्रदायिक पार्टियां सत्ता के करीब पहुंचने का प्रयास कर रही है, जो देश व लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।
जोन न. 5 की कोआर्डिनेटर श्रीमती डा.तलत अजीज ने कहा कि महिलाओं को अब घर में बैठने से काम नहीं चलेगा। जिलाध्यक्ष जुलेखा खातून ने कहा कि विपक्षी पार्टियां झूठ का सहारा लेकर जनता को गुमराह कर रही हैं। बैठक का संचालन अर्चना गौड़ ने किया।
इस अवसर पर सुनीता सिंह, नरगिस, कल्याणी, मीरा यादव, सीता, मरियम तथा कैलाशी पांडेय आदि उपस्थित रही।