Move to Jagran APP

अच्छी मानसूनी बारिश के लिए किया जलाभिषेक

जागरण संवाददाता, चित्रकूट: बुंदेली सेना ने शनिवार को पुलघाट कर्वी में विराजमान पंचमुखी भगवान भोलेनाथ

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jun 2017 09:02 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2017 09:02 PM (IST)
अच्छी मानसूनी बारिश के लिए किया जलाभिषेक
अच्छी मानसूनी बारिश के लिए किया जलाभिषेक

जागरण संवाददाता, चित्रकूट: बुंदेली सेना ने शनिवार को पुलघाट कर्वी में विराजमान पंचमुखी भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सेना के कार्यकर्ताओं ने 108 घड़ा मंदाकिनी के जल से शंकर भगवान का अभिषेक कर झमाझम मानसूनी बारिश के लिए प्रार्थना की। ताकि भीषण गर्मी से लोगों को निजात मिले और कृषक वर्ग की भी शांति मिले।

loksabha election banner

बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत ¨सह ने बताया कि अषाढ़ी अमावस्या पर पुलघाट कर्वी में भगवान भोलेनाथ का 108 घड़ों से जलाभिषेक किया गया। आषाढ़ का महीना चल रहा है और अभी तक मानसूनी बारिश न होने से पशु, पक्षी, जीव जंतु और आम जनमानस परेशान हैं। झमाझम बारिश न होने से तैयारी कर बैठे किसानों को ¨चता हो रही है कि इस साल भी गड़बड़ हो जाएगा क्या। सेना के सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से मानसूनी बारिश के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। ताकि मानसूनी बारिश होने से सभी लोगों को राहत मिल सके। धर्मेद्र ओझा, वीपी पटेल, अभिषेक, सोनू, सुरेंद्र ¨सह व शेरा सहित तमाम लोग जलाभिषेक में शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.