महिला की मौत,गले में मिला रस्सी का निशान
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : पति को छोड़ मायके में रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : पति को छोड़ मायके में रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके गले में रस्सी का निशान मिला।
यह घटना रैपुरा थाना क्षेत्र के रामाकोल गांव में हुई। चन्द्रभान ¨सह की पुत्री गंगा देवी (34) का शव सोमवार की सुबह पुरवा में मिला। रात में वह गांव के ही एक युवक से बात करने गई थी। बताया गया है कि गंगा की शादी 11 साल पहले दिनेश ¨सह निवासी दया थाना रसूलाबाद (कानपुर) के साथ हुई थी। शादी के बाद गंगा के तीन बच्चे भी हुए लेकिन उसकी पति से नहीं बनी और बच्चों को लेकर तीन वर्ष पहले वह अपने मायके रामाकोल चली आई। बताते है कि रविवार की रात में भी गंगा गांव मे अपनी ननिहाल में रहने वाले विवेक नाम के युवक से बात करने गई थी। सुबह विवेक ने ही चंद्रभान को सूचना दी कि गंगा ने आत्महत्या कर ली है।
सूचना पर रैपुरा पुलिस भी पहुंची। थानाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतका के पिता चंद्रभान ¨सह ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है सिर्फ इतना कहा था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यदि उसके पत्नी के साथ मारपीट से चोट की पुष्टि होती है तो विवेक के खिलाफ कार्यवाही जाए। यदि आत्महत्या की पुष्टि होती है तो कोई बात नहीं है। हालांकि उनकी ओर से कई पहलू को ध्यान में रखकर विवेचना की जा रही है। यदि उसने आत्महत्या की है तो क्या कारण हैं या फिर हत्या की गई है।