पंचायती राज राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होंगे 15 प्रधान
चित्रकूट: डा. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ में राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस 24 अ
चित्रकूट: डा. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ में राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस 24 अप्रैल को राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के सभी ब्लाकों के चयनित पंद्रह महिला और पुरुष प्रधान शामिल होंगे। अच्छा कार्य करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर 24 अप्रैल को राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन डा. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ में होगा। इसमें प्रदेश के सभी जिलों के चयनित पंचायत प्रतिनिधि भागीदारी करेंगे। जिले से चयनित पंद्रह प्रधान इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाएंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी रामपाल ¨सह ने बताया कि इसमें सभी वर्ग के पंचायत प्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सदर ब्लाक से सेमरिया जगन्नाथवासी प्रधान दिव्या त्रिपाठी, खोही की सुमन त्रिपाठी, चंद्रगहना के राम बरन, पहाड़ी ब्लाक से नांदी प्रधान विमल कुमार, कपना इटौरा के अंबिका प्रसाद, देहरूचमाफी की रामकली, मऊ ब्लाक से कोलमजरा प्रधान सुशीला, मनकुंआर के निशेंद्र प्रताप, छिवलहा के शिवसेवक, रामनगर ब्लाक के रामनगर प्रधान राजकरन, रगोली की फूलमती, मानिकपुर ब्लाक के खजुरिहा प्रधान शिवकुमार, रुखमा खुर्द के ओम प्रकाश त्रिपाठी, मऊ गुरुदरी के मोहनदास व बंबिहा के प्रमोद कुमार शामिल हैं। डीपीआरओ ने बताया कि जिले में हर ब्लाक में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें पंचायत प्रतिनिधि शामिल होंगे।