किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत
चित्रकूट, जागरण संवाददाता : अज्ञात कारणों के चलते सूने घर में किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर
चित्रकूट, जागरण संवाददाता : अज्ञात कारणों के चलते सूने घर में किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय किशोरी ने दम तोड़ दिया।
घटना मऊ थाना क्षेत्र के मोहनी गांव में गुरुवार की शाम हुई। आकांशा शुक्ला (16) पुत्री भैरों प्रसाद तीन चार दिनों से विद्यालय नहीं जा रही थी। उसकी मां ललिता देवी भी उसके विद्यालय में प्राइवेट अध्यापिका है। सूने घर में आकांक्षा ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। शाम को जब मां जब घर पहुंची तो आकांक्षा को बेहोश होता देख उसे आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका किशोरी दो बहनों में दूसरे नंबर की थी। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।