47 दिव्यांग बच्चे को मिलेंगे सहायक उपकरण
चित्रकूट, जागरण संवाददाता: बीआरसी पहाड़ी में शुक्रवार को मेजरमेंट कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 47 द
चित्रकूट, जागरण संवाददाता: बीआरसी पहाड़ी में शुक्रवार को मेजरमेंट कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 47 दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरण के लिए चिंहित किया गया। इन बच्चों को 22 दिसंबर को इसी स्थान पर सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
सर्वशिक्षा अभियान के समेकित शिक्षा व एलिम्को के तत्वावधान में आयोजित मेजरमेंट कैंप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को बाधा रहित वातावरण प्रदान कर उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना ही इस योजना का उद्देश्य है। कैंप का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी पहाड़ी विनोद कुमार पटेरिया ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। जिला समन्वयक संदीप कुमार सिंह ने कहा कि 22 दिसंबर को इसी स्थान पर चिंहित बच्चों को सहायक उपकरण दिए जाएंगे। इसके लिए बच्चों को अपनी पर्ची साथ लानी होगी। इस मौके पर विष्णु दत्त बादल, उमेश, अनिरुद्ध, राकेश, संजीव, संजय व कल्पना सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।