बसपा मुखिया के जन्म पर कटा 61 किलो का केक
मुगलसराय (चंदौली) : बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती
मुगलसराय (चंदौली) : बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 61वां जन्मदिवस नगर स्थित एक लान में हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान जोन कोआर्डिनेटर शोभनाथ चौधरी ने 61 किलो का केक काटा। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। साथ ही गोष्ठी भी आयोजित की। इस मौके पर सुभाष चंद्र, कन्हैया लाल, तिलकधारी ¨बद, रंजन जायसवाल, चंद्रेश्वर जायसवाल, शारदा प्रसाद, विशाल भारती आदि मौजूद थे। संचालन कन्हैया लाल व मनोज प्रकाश पांडेय ने किया।
चकिया प्रतिनिधि के अनुसार नगर स्थित एक लान में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बहन मायावती का 61 वां जन्मदिन समारोह धूमधाम से मनाया। इस दौरान 61 किलोग्राम का केक काटा गया। इस दौरान मुसाफिर चौहान, बेलाल अंसारी, हेमंत कुशवाहा, पूर्व विधायक व प्रत्याशी जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से ने बसपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का आह्वान किया। सभा को प्रभात पटेल, सुधाकर कुशवाहा, अशोक बागी, डा.सीपी उपाध्याय आदि मौजूद थे। संचालन रतीश कुमार ने किया।