एटीएम का कोड पूछ उड़ाए 37 हजार रुपये
मोहनियां (कैमूर): जिले में साइबर क्राइम घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन जिले में साइबर
मोहनियां (कैमूर): जिले में साइबर क्राइम घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन जिले में साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ती जा रही है। मोहनियां व रामगढ़ के बाद अबकी कुदरा थाना क्षेत्र के फूल्ली गांव निवासी रघुवंश तिवारी के साथ घटी। रघुवंश तिवारी के स्टेट बैंक के खाते से जालसाजों ने 37 हजार पांच सौ रुपया उड़ा लिया। घटना की प्राथमिकी अज्ञात जालसाजों के खिलाफ कुदरा थाने में दर्ज करा दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जालसाजों ने शनिवार की देर शाम श्रीतिवारी के मोबाइल पर फोन कर अपने को स्टेट बैंक का अधिकारी बता कर एटीएम का नंबर व गुप्त कोड पूछ लिया। उसके कुछ घंटे बाद ही खाते से एटीएम द्वारा 37 हजार पांच सौ रुपया उड़ा लिय जिसकी सूचना भुक्तभोगी को मोबाइल पर मिली।