करेंट से किशोर की मौत
मोहनियां (कैमूर): भभुआ नगर के वार्ड नंबर 20 में रविवार को दोपहर करेंट की चपेट में आने से 15 वर्षी
By Edited By: Published: Mon, 05 Dec 2016 07:40 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 07:40 PM (IST)
मोहनियां (कैमूर): भभुआ नगर के वार्ड नंबर 20 में रविवार को दोपहर करेंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर राहुल कुमार की मौत हो गई। विद्यानंद ¨सह का पुत्र राहुल कुमार अपने छत पर खड़ा था। छत के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा है। तार नीचे झुका था जिसकी चपेट में आकर किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे क्षेत्र के निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। राहुल अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें