दौड़ प्रतियोगिताओं में चहनियां का दबदबा
चकिया : जनपद एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमे 400, 600, व 800
चकिया : जनपद एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमे 400, 600, व 800 मीटर में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। 600 मीटर जूनियर बालक वर्ग मे खंडवारी देवी इंटर कालेज चहनियां के विशाल कुमार ने प्रथम स्थान व अशोक इंटर कालेज बबुरी के आदर्श कुमार मौर्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर सीनियर दौड़ में वाल्मिकी इंटर कालेज बलूआ के सुरजीत यादव ने प्रथम स्थान व खण्डवारी देवी इंटर कालेज चहनियां के महेश यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में सकलडीहा इंअर कालेज की पूजा गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं चहनियां खंडवारी इंटर कालेज की निधि चौहान ने द्वितीय व अशोक इंटर कालेज बबुरी की प्रियंका सोनकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 800 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में खंडवारी इंटर कालेज की आरजू साम्य में प्रथम स्थान, खंडवारी इंटर कालेज की संध्या कुमारी ने द्वितीय व जनता इंटर कालेज कांटा की कुमारी सोनाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।