Move to Jagran APP

हाजीपुर में आयोजित प्रतियोगिता में स्थानीय मंडल आया प्रथम

मुगलसराय (चंदौली) : पूर्व मध्य रेल हाजीपुर द्वारा 21 से 23 अक्टूबर तक अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियो

By Edited By: Published: Mon, 24 Oct 2016 12:15 AM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2016 12:15 AM (IST)
हाजीपुर में आयोजित प्रतियोगिता में स्थानीय मंडल आया प्रथम

मुगलसराय (चंदौली) : पूर्व मध्य रेल हाजीपुर द्वारा 21 से 23 अक्टूबर तक अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन दानापुर मंडल में किया गया। प्रतियोगिता के एकल व समूह नृत्य में स्थानीय मंडल कला समिति के कलाकारों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

loksabha election banner

नृत्य प्रतियोगिता में मंडल की पूजा राय ने एकल, समूह व अन्य समूह नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शास्त्री संगीत में मंडल की सुमन और संगीत में सुमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नाटक में श्वेता कुमारी, कमलेश कुमार व देवेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को महाप्रबंधक डीके गायन द्वारा पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतिभागियों ने मंडल कला समिति द्वारा वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी जेपी ¨सह के नेतृत्व में प्रतियोगिता के पूर्व अभ्यास किया था। खिलाड़ियों के इस सफलता पर वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए छात्रों ने काफी मेहनत की थी। उनके मेहनत का ही रंग है कि उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त कर मंडल का नाम रोशन किया है। मंडल कार्मिक अधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने विजेता खिलाड़ियों के उच्जवल भविष्य की कामना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.