छत पर सो रही महिला के गले से उड़ाया चेन
ताराजीवनपुर (चंदौली): अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली गांव में शनिवार की रात चोरों ने छत पर सो रही फौ
ताराजीवनपुर (चंदौली): अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली गांव में शनिवार की रात चोरों ने छत पर सो रही फौजी की पत्नी के गले से सोने की चेन उड़ा दी। शोरगुल मचाने पर परिजन जाग गए तब तक चोर फरार हो गए। परिजनों ने तत्काल 100 नंबर पर फोन कर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर अगली कार्रवाई में जुट गई।
गांव निवासी फौजी बृजराज यादव की पत्नी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रात्रि में छत पर सोई हुई थी। इसी बीच मौका देखकर चोर छत पर चढ़ गए। चोरों ने कटर से बृजराज की पत्नी के गले से सोने के चेन को काट लिया। इस बीच जगी महिला ने शोरगुल मचाना शुरू किया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते तब तक चोर वहां से फरार हो चुके थे। उधर आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।