महारैली की बनाई रणनीति
चकिया (चंदौली) : बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक चकिया नगर के सामुदायिक भवन में बुधवार को हुई। इसमें पा
चकिया (चंदौली) : बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक चकिया नगर के सामुदायिक भवन में बुधवार को हुई। इसमें पार्टी संस्थापक कांशीराम की 10 वीं पुण्यतिथि को धूमधाम से मनाने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि आगामी 8 अक्टूबर को चकिया क्षेत्र से 5 हजार पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसमें विभिन्न कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया गया। पूर्व ग्राम प्रधान सोमन राम ने कहा कि पुण्यतिथि के लिए कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लगकर लखनऊ की महारैली में शामिल होंगे। यह रैली आगामी विधान सभा चुनाव में अपने वोटरों को विश्वास दिलाने वाली साबित होगी। इस दौरान जोनल क्वार्डिनेटर महेन्द्र राव, बृजेश ¨बद, दिनेश कुमार, रतीश कुमार, अछैवर भारती, उमापति, अनिल पटेल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।