कमिश्नर व आईजी ने किया बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा
- बाढ़ चौकी का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिया निर्देश फोटो परिचय 23 सीएचए09 चंदौली। पड़ाव (च
- बाढ़ चौकी का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिया निर्देश
फोटो परिचय 23 सीएचए09 चंदौली।
पड़ाव (चंदौली): मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण व आईजी एसके भगत ने मंगलवार को बाढ़ग्रस्त इलाकों का भ्रमण किया। अधिकारीद्वय जलीलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर बनाई गई बाढ़ चौकी का निरीक्षण भी किए। इस दौरान कमिश्नर ने चौकी में शरण लिए पीड़ितों से व्यवस्था के बाबत जानकारी हासिल की।
गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने से घरों से पलायन करने वाले लोगों के लिए जलीलपुर प्राथमिक विद्यालय पर बनाई गई बाढ़ चौकी पर प्रतिदिन पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है। मुगलसराय जाते समय कमिश्नर व आईजी ने चौकी का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान शरण लिए लोगों से उन्होंने भोजन, पानी आदि के बारे में जानकारी हासिल की। इस पर पीड़ितों ने भोजन मिलने की बात कही। वहीं चौरहट गांव की कुछ महिलाओं ने गांव में जल निकासी की समस्या से कमिश्नर को अवगत कराया। महिलाओं ने बताया कि इस समय तो बाढ़ की वजह यहां शरण लिए हुए हैं लेकिन बिना बाढ़ आए भी गांव में बाढ़ जैसी स्थिति रहती है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से गांव की गलियों में पानी लगा रहता है। इस पर कमिश्नर ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसी के साथ कमीश्नर व आईजी ने बलुआ क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर अधीनस्थों को कई दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों ने बलुआ थाने का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान डीएम कुमार प्रशांत, एसपी किरीट राठौड, एसडीएम सत्येंद्र ¨सह, मुगलसराय थाना प्रभारी विनोद यादव, बलुआ एसओ राजकुमार ¨सह, कानूनगो कमला राम मौर्या, बीडीओ विजय प्रताप ¨सह, एडीओ पंचायत छोटेलाल, विजय चौहान, रामलखन यादव, वसीम खान, शिवाश्रय यादव, धनंजय ¨सह, दिनेश ¨सह, डा. गंगा सागर, खुशीहाल यादव, आदि उपस्थित थे।
बाढ़ शिविरों में दिया जा रहा है भोजन: डीएम
जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने अधिकारियों को जानकारी दी कि बाढ़ पीड़ितों के लिए बाढ़ राहत शिविर बनाए गए हैं और प्रशासन द्वारा पीड़ितों के लिए दो समय के भोजन के साथ ही सुबह में नाश्ता भी दिया जा रहा है। वहीं डीएम ने तहसीलदार से कहा कि जिन गांवों में पशुओं के लिए चारे की आवश्यकता हो, वहां जांच कराकर चारे की व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक किरीट राठौर ने बताया कि प्रत्येक राहत शिविरों में दो कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई है। बाढ़ग्रस्त इलाकों में पुलिस कर्मियों की रात्रि गश्त भी बढ़ा भी दी गई है।
बाढ़ शिविर से दी जा रही सहायता
जलीलपुर के बाढ़ चौकी प्रभारी तहसीलदार सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की संख्या बढ़ने के कारण जलीलपुर के अलावा चौरहट प्राथमिक विद्यालय व बहादुरपुर प्राथमिक विद्यालय में अस्थाई रूप से बाढ़ शिविर में बनाया गया है। बताया कि बहादुरपुर में बनाए गए राहत शिविर में वाराणसी के सूजाबाद के लगभग 150 पीड़ित शरण लिए हुए हैं। इन लोगों की भी चंदौली प्रशासन द्वारा मदद की जा रही है।