रोपित पौधों की सुरक्षा का किया प्रबंध
चकिया (चंदौली) : पौधरोपण अभियान के तहत रोपित किए गये पौधों की सुरक्षा के साथ ही इनकी देखरेख को ले
चकिया (चंदौली) : पौधरोपण अभियान के तहत रोपित किए गये पौधों की सुरक्षा के साथ ही इनकी देखरेख को लेकर लोगों में गंभीरता देखने लायक है। गत दिनों चकिया गायत्री प्रज्ञा पीठ द्वारा लगाए गये पौधों की न सिर्फ देखरेख की जा रही है। बल्कि इन्हें देवरूप में पूजे जाने का भी कार्य किया जा रहा है।
रविवार को नियमित हवन पूजन व आरती के बाद प्रज्ञा पीठ की महिलाओं व पुरूष सदस्यों ने रोपित पौधे की विधि विधान से पूजा कर नैवेद्य अर्पित किया। तत्पश्चात आरती कर इसके शीघ्र पुष्पित पल्लवित होने की कामना किया। प्रज्ञा पीठ के परिब्राजक शिवरतन गुप्ता ने कहा कि वृक्षों से हमे प्राण वायु रूपी आक्सीजन गैस मिलती है। यही नहीं मनुष्य व जीव जंतुओं द्वारा छोड़ी गई जहरीली गैसों को शोषित करने का कार्य यही वृक्ष करते हैं। पीठ के सदस्यों द्वारा इस माह कई दर्जन पौधे रोपित किए गये हैं। अब इन्हें व्यवस्थित करने व वृक्ष का आकार देने की जिम्मेदारी प्रत्येक सदस्य की है। श्री गुप्ता ने रोपित पौधों के सुरक्षा के लिए शीघ्र ही ट्री गार्ड लगाये जाने की बात कही। इस दौरान बालिका देवी, सीमा गुप्ता, गुड़िया जायसवाल,रामा केशरी, सुशीला जायसवाल व बृज बाला जायसवाल, शिव जनम जायसवाल, गजेन्द्र मौर्य, रामदुलारे प्रसाद, किशोरी प्रसाद, प्रदीप जायसवाल सहित कई परिब्राजक उपस्थित थे।