आंधी का कहर जारी मकान व पेड़ हुए धराशाई
चकिया (चंदौली): आंधी के चलते पेड़ों व छान छप्परों के गिरने का दौर जारी है। शनिवार की रात आई आंधी
चकिया (चंदौली): आंधी के चलते पेड़ों व छान छप्परों के गिरने का दौर जारी है। शनिवार की रात आई आंधी ने कई गरीबों के आशियाने को तहस नहस कर दिया। जबकि कई पेड़ व बिजली के खंभे उखड़ गए। मुसाहिबपुर गांव में आधी की चपेट में आने से लालजी राम का रिहाइशी शेड जमीदोज हो गया। वहीं गांव के श्रीराम व रामवृक्ष व जीतेंद्र कुमार की मड़ई आंधी की भेट चढ़ गई। गांव के चंद्रप्रकाश ने बताया कि आंधी के चलते दलित बस्ती में व्यापक क्षति हुई है। इसके लिए गरीबों को मुआवजा की जरूरत है। क्षेत्र के मुड़हुआ उत्तरी गांव के मुख्य मार्ग पर लगा विद्युत खंभा तेज हवा की रफ्तार को बर्दाश्त नहीं कर पाया। इसी तरह मूसाखाड़ गांव के बलवंत ¨सह के मकान के पास स्थित पुराना आम का पेड़ गिर गया। यह संयोग ही था कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया। नहीं तो गंभीर हादसा हो सकता था।