भूख हड़ताल कर माले कार्यकर्ताओं ने चेताया
चकिया (चंदौली): भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को व
चकिया (चंदौली): भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर तहसील प्रांगण में 50 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की। उन्होंने सभा के माध्यम से शासन, प्रशासन को चेताया। मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा तहसील क्षेत्र के चकिया, नौगढ़, शिकारगंज, शहाबगंज के पठारी इलाके में पानी का अकाल पड़ा हुआ है। सूखा से किसान, मजदूर परेशान हैं। पशुओं का हाल बेहाल हो गया है। बावजूद इसके तहसील क्षेत्र में आर्थिक पैकेज उपलब्ध नहीं कराया गया। ग्राम पंचायत जोगिया कला के ताजपुर में भूमिहीनों, वनवासियों की भूमि पर पट्टा देने के बावजूद कब्जा दिलाने में प्रशासन फिसड्डी साबित हुआ है। इसी प्रकार इलिया थाना क्षेत्र के पट्टा धारकों को आज तक कब्जा नहीं मिल पाया। अलबत्ता उन्हें प्रताड़ित करने का काम सामंत वादी कर रहे हैं। मंच से वक्ताओं ने चेतावनी दी कि फिलहाल 50 घंटे की भूख हड़ताल पर कार्यकर्ता बैठे हैं। इस बीच जिला प्रशासन भूख हड़ताल पर पहुंचकर मांगों को पूरा करने का आश्वासन नहीं देता है तो बाध्य होकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल किया जाएगा। सामूहिक भूख हड़ताल व सभा को अनिल पासवान, बुधई बियार, मराछू पासवान, लालबरत, शिव नारायण ¨बद, रामनारायण राम, मिठाई लाल, प्रहलाद मिश्र समेत तमाम लोगों ने संबोधित किया।